Headlines

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सकारात्मक रहें और वास्तविकता को भी समझें, सफलता के लिए किन बातों का ध्यान रखें


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Stay Positive, But Remain Realistic. Understand The Reality Of Every Situation And Keep These Things In Mind For Success

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सकारात्मक होने के साथ ही यथार्थवादी (वास्तविक) होना भी जरूरी है। जीवन में सकारात्मक सोच रखना अच्छी बात है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस जुटाते हैं, लेकिन केवल सकारात्मक बने रहना ही पर्याप्त नहीं है, हमें वास्तविकता को भी समझना चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें…

  • सकारात्मकता का अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि हम जीवन की वास्तविकताओं को नजरअंदाज कर दें। जो जैसा है, उसे वैसा ही देखने और स्वीकार करने का साहस हममें होना चाहिए।
  • हमारे आसपास जो कुछ घटित हो रहा है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, उसके प्रति हमें जागरूक और संवेदनशील रहना चाहिए। परिस्थितियों को समझना ही विवेकपूर्ण जीवन की शुरुआत है।
  • जीवन में केवल अच्छी संभावनाओं की कल्पना करना पर्याप्त नहीं है। हमें उपलब्ध परिस्थितियों, संसाधनों और चुनौतियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए।
  • यथार्थवादी व्यक्ति समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ता। वह अपनी कमियों, गलतियों और परिस्थितियों की सीमाओं को पहचानता है और उनमें सुधार करने का प्रयास करता है।
  • हर परिस्थिति में केवल अच्छा देखने का प्रयास करने के बजाय उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को समझें। इससे हमारे निर्णय अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनते हैं।
  • जीवन में सकारात्मक रहें, लेकिन वास्तविकताओं से आंखें न मूंदें। आशावादी सोच हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि यथार्थवादी दृष्टिकोण हमें सही दिशा दिखाता है।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *