Headlines

बिहार को मिलेगा ‘नीतीश सेतु’ से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तक:PM मोदी 6 लेन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन; 1243 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जनसभा भी होगी




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को बिहार आ रहे हैं। पीएम वैशाली में गंगा पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। साथ ही 21 विभागों की 103 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं की लागत 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें सड़क, पुल, उद्योग, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा 1243 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। PM सेना के विमान से शनिवार दोपहर 12ः45 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। इसके बाद वैशाली के लिए रवाना होंगे। वहां करीब 3ः15 बजे तक रुकेंगे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उनका स्वागत करेंगे। नीतीश सेतु की 3 तस्वीरें… 1,243 एकड़ में डेवलेप होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रधानमंत्री सबसे पहले गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वैशाली के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क और कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 1,243 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर का उद्देश्य बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देना है। औद्योगिक पार्क के साथ अन्य विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पटना से लेकर वैशाली तक प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर सभा स्थल पर करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक लाख लोगों के पहुंचने की व्यवस्था, एनडीए के नेता भी होंगे शामिल राजापाकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। एनडीए के सभी 5 घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के दौरे को लेकर ट्रैफिक में बदलाव प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को देखते हुए पटना, वैशाली और आसपास के जिलों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 20 नवंबर की रात 10 बजे से कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, 21 नवंबर की सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक गांधी सेतु पर भी ट्रक और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर-सारण से आने वाले वाहनों के लिए भी बदला रूट समस्तीपुर से वैशाली आने वाले ट्रक और व्यावसायिक वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। समस्तीपुर से पटना जाने वाले ऐसे वाहन महुआ-फकुली-मुजफ्फरपुर रोड से आएंगे और जाएंगे। कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की पूर्वी लेन का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है। बनारसी चौक से इस लेन में प्रवेश पर रोक रहेगी। सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद दूसरा दौरा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ये दूसरा बिहार दौरा है।इससे पहले 7 मई 2026 को प्रधानमंत्री भाजपा के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में आए थे। पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल थे। पहली बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी शपथ ली थी, वो स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उस दौरान पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक प्रधाननंत्री ने रोड शो भी किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *