![]()
पटना में 19 नवंबर की रात बैरिया बस टर्मिनल के पास दो साल का सफेद डॉगी सीजू कार से उतरने के बाद लापता हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ले जाने वाले युवक-युवती की तलाश कर रही है। पीएमसीएच के सर्जन डॉक्टर नितेश कुमार की पत्नी दीप लता ने रामकृष्ण नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से सीजू को खोजकर वापस दिलाने की मांग की है। रात को परिवार के साथ बैरिया बस स्टैंड गया था परिवार के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे हुई। नितेश कुमार अपने परिवार के साथ बैरिया बस टर्मिनल के पास पहुंचे थे। बाद में वे कार के पास लौटे तो सीजू वहां नहीं था। परिवार ने आसपास उसकी तलाश की। बैरिया स्थित ग्रैंड स्नेह बैंक्विट हॉल के गार्ड सूरज ने परिवार को बताया कि एक युवक और युवती सीजू को गोद में उठाकर ले गए। दोनों ने टोटो बुक किया और मुख्य सड़क की ओर चले गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों डॉगी को ले जाते दिखे हैं। 2 साल पहले 5 हजार रुपए में खरीदा था दीप लता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले सीजू को लगभग पांच हजार रुपये में खरीदा था। उसका जरूरी टीकाकरण कराया गया था। वह लंबे समय से परिवार के साथ रह रहा था। रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि डॉगी के गायब होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि डॉगी को ले जाने वाले युवक-युवती और टोटो चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सीजू को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
पटना-डॉक्टर का डॉगी सीजू लापता, मामला दर्ज:CCTV में युवक-युवती टोटो में ले जाते दिखे; पुलिस कुत्ते को खोजने में लगी
