Headlines

PM Modi IIT Kharagpur Visit


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। मोदी यहां IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। IIT खड़गपुर, देश का पहला IIT इंस्टीट्यूट है।

पीएम मोदी IIT खड़गपुर में 75 स्टूडेंट्स से बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार मौजूद रहेंगे।

कल पीएम ने SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम की उद्घाटन किया था

पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है।

PM ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है। कार्यक्रम में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फोरम के बाद भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।

————————

यह खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ:मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उद्योगपतियों से कहा कि स्वदेशी का महत्व आपको क्यों बताना पड़ रहा है। पीएम बोले कि गांधी जी स्वदेशी अपनाने का संदेश दे गए। सोचिए, 100 साल बीत चुके हैं। आज मुझे भी वही बात दोहरानी पड़ रही है। मेरी बात मत मानिए, कम से कम गांधीजी की तो मानिए। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।