- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar Morning News Brief India Rafale Fleet Report | Gold Price Drop & Pakistan Blind Asia Cup
7 मिनट पहलेलेखक: गौरव सेन, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट की है। भारत के राफेल बेड़े पर एक रिपोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आगे जानिए कि ब्लाइंड एशिया कप में फाइनल खेले बिना पाकिस्तान चैंपियन कैसे बन गया।
⏰आज के प्रमुख इवेंट्स…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली इवेंट में शामिल होंगे।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. सोना एक साल में सबसे सस्ता, ₹1.24 लाख पर आया: एक किलो चांदी ₹1.53 लाख की

शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,638 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। चांदी भी 7,911 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई।
दरअसल,अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
हाई से 30% सस्ता हुआ सोना, चांदी 60% तक गिरी
- 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा। तब से अब तक सोना करीब 52,228 रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।
- चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई थी। तब से चांदी करीब 2.27 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।
2. रिपोर्ट- भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं।
भारत के पास 36 नहीं, 32 एक्टिव राफेल हैं। यहा दावा ब्रिटिश एविएशन मैगजीन फ्लाइट ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में किया है। हालांकि यह नहीं बताया कि बाकी 4 विमान राफेल कहां हैं या उन्हें एक्टिव जेट की लिस्ट से क्यों हटाया गया है।
वहीं, भारतीय वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी ने रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा- मैगजीन अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करे।
पाकिस्तान ने कहा था- हमने 4 विमान मार गिराए
दरअसल, मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 4 राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। पूर्व एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था, वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे हैं।

3. बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई, PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया

बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। कबीर ने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कहा कि अवामी लीग आतंकवादी संगठन है। एक दिन पहले ही प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था।
PM तारिक ने भारत पर साधा निशाना
बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान ने आरोप लगाया कि 16 साल तक जबरन सत्ता में रहने के बाद देश छोड़कर भागे लोग (हसीना) अब सीमा पार से साजिश कर रहे हैं। तारिक ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को भारत की ओर इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।
4. भारत से फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को ट्रॉफी दी: भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई

मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड की ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते पाकिस्तानी खिलाड़ी।
बांग्लादेश के ढाका में मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड के फाइनल में विवाद हो गया। बारिश के कारण नहीं हो सका। इसके बाद पाकिस्तान और भारत को टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
फैसले पर वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट (WBBC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने आपत्ति जताई और पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया। बाद में मैच रेफरी को भी यही फैसला सुनाना पड़ा।
भारत बोला- पाकिस्तान से अब कोई मैच नहीं
इस पर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के महासचिव शैलेंद्र ने कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, भारतीय टीम आगे पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगी।
5. SCO समिट में मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा: हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग कर रहे; मीटिंग में पाकिस्तानी मंत्री भी मौजूद

SCO फोरम के दौरान पहली पंक्ति में PM मोदी, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (बाईं ओर पहले) बैठे नजर आए।
पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। मोदी शुक्रवार को दिल्ली में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पहुंचे थे।
PM ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है।
वहीं, कार्यक्रम में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फोरम के बाद भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है।

6. भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, 26 के स्कोर पर ऑल आउट किया; प्रिंस यादव को 5 विकेट

भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन और तिलक वर्मा ने 107 रन बनाए।
नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। भारत से प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए।
50 ओवर क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत
2023 में श्रीलंका को टीम इंडिया ने 317 रन से हराया था। नीचे दी गई टेबल में लिस्ट-A और वनडे इंटरनेशनल दोनों के आंकड़े लिए गए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में घरेलू 50 ओवर के मैच शामिल होते हैं।

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया: मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी (पूरी खबर पढ़ें)
- मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे: DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी (पूरी खबर पढ़ें)
- दुनिया के सबसे बड़े IPO से सैकड़ों कर्मचारी मालामाल: AI कंपनी एंथ्रोपिक के 400 एंप्लॉई अरबपति बने, 2800 को ₹90-90 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
प्रेमी के घर बैंड-बाजे के साथ पहुंची प्रेमिका

यूपी के शामली में फिल्मी अंदाज में सोनिया ढोल-नगाड़े लेकर प्रेमी अंकुश के घर पहुंच गई। 7 साल के प्यार के बाद अंकुश की दूसरी जगह शादी की खबर मिली तो सोनिया परिवार के साथ पहुंचकर शादी की जिद करने लगी। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…
धनु राशि के लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…

