![]()
गोरखपुर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान गर्भवती महिला सुप्रिया मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने उन्हें उतारकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है। सुप्रिया अपने पति अनुराग मिश्रा के साथ यात्रा कर रही थीं। दोनों बी-वन कोच में 44 और 58 नंबर सीट पर थे। खगड़िया स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद सुप्रिया की तबीयत बिगड़ने लगी। अनुराग ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलने पर नवगछिया स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सुप्रिया को उतारकर एंबुलेंस से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर बाल्मीकि कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
Source link
आम्रपाली एक्सप्रेस में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी:नवगछिया स्टेशन पर RPF ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, पति ने रेलवे कंट्रोल को दी थी सूचना
