![]()
मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 200 लोग बीमार हैं। सभी को इंफाल के शिजा अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि स्थानीय स्तर पर बनी शराब में जहरीला रसायन मेथनॉल मिला हुआ था। प्रभावित लोगों में ज्यादातर चकपी करोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। पिछले दो-तीन दिनों में यह मामला सामने आया है। शिजा अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. चेतन हुंडोंगबाम के मुताबिक, तीन की हालत गंभीर थी। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। अस्पताल में तैयार किए गए बिस्तर मरीजों से भर गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे अस्पतालों से मदद मांगी गई है। मौतों और मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों के हालचाल की जानकारी ली। मेथनॉल मिलाने की आशंका; शराब कहां से आई, जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जिस शराब का सेवन किया था, वह काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, शराब में मेथनॉल कैसे मिला और इसकी आपूर्ति किसने की, इसकी जांच की जा रही है।
Source link
मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:200 लोग बीमार पड़े, कई गंभीर मरीजों का डायलिसिस जारी
