Headlines

बेगूसराय में 60 दिवसीय मेगा अवेयरनेस ड्राइव शुरू:घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देगी टीम, नालसा के निर्देश पर चयनित गांवों में चलेगा अभियान




राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर बेगूसराय के चयनित गांवों में शुक्रवार से 60 दिवसीय मेगा अवेयरनेस ड्राइव शुरू हो गया। इसकी शुरुआत मटिहानी प्रखंड की रामदीरी पंचायत-4 स्थित रचियाही पंचायत भवन से की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले 60 दिनों तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें जिले के चिह्नित क्षेत्रों में घर-घर जाकर नालसा की विभिन्न योजनाओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। टीम के सदस्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर यह पता लगाएंगे कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही यह भी जानकारी लेंगे कि पात्र होने के बावजूद कोई व्यक्ति किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित तो नहीं है। आवेदन और समस्याओं के निराकरण की होगी पहल सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, आयुष्मान भारत योजना और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। टीम ग्रामीणों को इन योजनाओं की पात्रता और लाभ के बारे में बताएगी, ताकि योग्य लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील कार्यक्रम में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी सहयोग करें। इस अवसर पर रचियाही टोला के सरपंच प्रतिनिधि और मुखिया ने भी संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम के सदस्य मुरारी कुमार, अनमोल कुमार, राम विनोद कुमार और आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *