Headlines

Daily Horoscope 21 November 2026


32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंक ज्योतिष के मुताबिक, शनिवार, 21 नवंबर को अंक 3 और 8 वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। अंक 1, 5 और 9 वाले लोगों को भी दिन के दूसरे हिस्से में सफलता मिलने के योग हैं। अंक 2, 4, 6 और 7 वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इन लोगों को कामकाज, आर्थिक मामलों और रिश्तों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।

बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शनिवार कैसा रह सकता है…

अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

दिन की शुरुआत में क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दोपहर में परिस्थितियां संभलेंगी और कई मामलों में सुधार होगा। मन की उलझनें दूर होंगी। आय में वृद्धि के योग हैं और संतान से सुख मिलेगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आमदनी बढ़ने के साथ कामकाज में तेजी आएगी और योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन : मशीनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। नए काम और सौदों से आमदनी बढ़ने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ बातचीत में संयम रखें और अपने काम पर ध्यान दें।

लव लाइफ : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंध में साथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 5, 3, 6

शुभ रंग : सफेद

क्या करें : हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाएं और किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

सुबह आय के मामलों में सुधार होगा। विरोधियों के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन उनका सामना करने की क्षमता भी बनी रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और किसी अनुभवी व्यक्ति की अच्छी सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। दोपहर में तनाव रह सकता है और अनावश्यक कामों में समय बर्बाद हो सकता है। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय की स्थिति बेहतर होगी और संतान से खुशियां मिलेंगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

प्रोफेशन : निवेश के मामलों में सावधानी रखें और कारोबार में अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी नए सौदे से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

लव लाइफ : रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा और वैवाहिक जीवन की पुरानी रुकावटें दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। हालांकि, प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और साथी को समझने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 5, 4, 8

शुभ रंग : लाल

क्या करें : पुराने वस्त्रों का दान करें।

अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)

सुबह का समय खुशियां देने वाला रहेगा। आपके अधिकतर काम पूरे होंगे और आय में भी वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। विवादों में जीत मिल सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। दोपहर में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। शाम को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने उजागर करने से बचें।

प्रोफेशन : कारोबार में तरक्की होगी और नए ग्राहकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने की संभावना है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजनाएं भी सफल हो सकती हैं।

लव लाइफ : प्रेम संबंध में चल रही दूरियां खत्म होंगी और साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। पुराने मतभेद दूर करने और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए समय अनुकूल है।

शुभ अंक : 5, 8, 6

शुभ रंग : केसरिया

क्या करें : जरूरतमंद लोगों को कंबल, वस्त्र, पानी और अनाज का दान करें।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

सुबह कामकाज सामान्य रहेगा और आपकी योग्यता बनी रहेगी। हालांकि, मन में तनाव रह सकता है और काम करने की इच्छा कम होगी। दोपहर में कामकाज की स्थिति बेहतर होगी और आय बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण काम को टालने से बचें। अनावश्यक लोगों का आना-जाना बढ़ सकता है, जिससे व्यस्तता और चिंता रहेगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। घुटनों में दर्द या परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

प्रोफेशन : कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन काम की व्यस्तता अधिक रह सकती है। व्यापार से जुड़े जरूरी फैसले सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपनी कार्यक्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। काम में लापरवाही न करें और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करें।

लव लाइफ : साथी के साथ रिश्ते में आत्मविश्वास और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में पहले से चल रही परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से आपसी समझ बेहतर होगी। प्रेम संबंध में भी एक-दूसरे को समय देने से रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ अंक : 5, 4, 1

शुभ रंग : आसमानी

क्या करें : पशुओं के लिए चारा, रोटी और पानी की व्यवस्था करें।

अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

दिन की शुरुआत में आय के मामलों में सुधार होगा और समय अच्छा बीतेगा। दोपहर में कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन विचलित हो। अनचाही जगहों पर जाना पड़ सकता है। शाम से परिस्थितियों में सुधार आएगा और कामकाज में तेजी आएगी। समय अच्छा बीतेगा। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा और परिवार में महत्व बढ़ेगा। पुरानी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से मदद मिलेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

प्रोफेशन : नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सावधानी रखनी होगी। किसी की बातों में आकर विवाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। कारोबारियों के लिए व्यावसायिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। नए संपर्कों से भविष्य में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने सौदों से भी लाभ होने की संभावना है।

लव लाइफ : कोई व्यक्ति आपके और साथी के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करने के बजाय एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता रखें और छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें।

शुभ अंक : 2, 3, 5

शुभ रंग : नीला

क्या करें : असहाय लोगों को अनाज और छाते का दान करें।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

दिन में खुशियां मिलेंगी और नए काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। खुद को व्यवस्थित करने और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का समय है। फिजूलखर्ची से बचें। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। दोपहर में आय बढ़ने के योग हैं और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। शाम को व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन भाग्य का साथ बना रहेगा। अधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

प्रोफेशन : व्यापार में सावधानी से काम लें और बिना जांच-पड़ताल के कोई बड़ा सौदा न करें। नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। काम की अधिकता के बीच समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा।

लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में चल रही चुप्पी खत्म होगी और जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी। प्रेम संबंध में साथी से अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अपनी भावनाएं खुलकर बताएं और रिश्ते में एक-दूसरे की जरूरतों को समझने का प्रयास करें।

शुभ अंक : 4, 5, 8

शुभ रंग : पीला

क्या करें : पुराने वस्त्र या अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करें।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

सुबह परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और आय अच्छी बनी रहेगी। हालांकि, योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है और कुछ काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे। दोपहर में आय प्राप्त होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर किसी कारण से शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। अनजाना डर और चिंता मन को परेशान कर सकते हैं। शाम से परिस्थितियों में फिर सुधार आएगा और लाभ के नए मौके मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

प्रोफेशन : कारोबार में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। किसी भी गलत काम से दूर रहें। सोच-समझकर उठाए गए कदम भविष्य में लाभ दे सकते हैं।

लव लाइफ: प्रेम संबंध में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ अंक : 5, 7, 9

शुभ रंग : हरा

क्या करें : वस्त्र और फल का दान करें।

अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

सुबह मन प्रसन्न रहेगा और संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। पुरानी परेशानियां दूर होंगी और आय में वृद्धि के साथ सकारात्मक सोच बढ़ेगी। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें समाप्त हो सकती हैं। महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अपने लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ हो सकता है। हालांकि, शाम को सावधानी रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं और खर्च बढ़ सकता है। किसी विवाद में पड़ने से बचें।

प्रोफेशन : कारोबार में वृद्धि होगी और नए सौदे मिलने की संभावना है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, शाम के समय किसी भी बड़े व्यावसायिक फैसले में जल्दबाजी न करें।

लव लाइफ : साथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा और रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपसे अधिक सहयोग और समय की उम्मीद कर सकता है। उनकी भावनाओं को समझें और आपसी बातचीत बनाए रखें। प्रेम संबंध में भी विश्वास और अपनापन बढ़ाने का प्रयास करें।

शुभ अंक: 5, 8, 1

शुभ रंग: गुलाबी

क्या करें: छाता या वस्त्र दान करें।

अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

सुबह का समय थोड़ा संभलकर काम करने का संकेत दे रहा है। उत्साह में कमी रह सकती है, लेकिन संतान का सहयोग मिलेगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दोपहर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए कामों में तेजी आएगी। संतान से सुख मिलेगा और कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होंगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

प्रोफेशन : कारोबार में तेजी बनी रहेगी और नए काम मिलने के योग हैं। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल का तनाव कम होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है।

लव लाइफ : प्रेम संबंधो में साथी का समर्पण अपेक्षा से कम रह सकता है, जिससे मन विचलित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज होने से बचें और साथी से अपनी अपेक्षाओं के बारे में खुलकर बात करें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 5, 2, 7

शुभ रंग: बैंगनी

क्या करें : अनाज और पुराने वस्त्रों का दान करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।