![]()
मधुबनी में कजीना हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय की अदालत ने मो. गुलाब को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शुक्रवार को सजा पर अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। रस्सी का फंदा लगाकर मर्डर किया था अभियोजन पक्ष के लोक अभियोजक शिवशंकर प्रसाद राय ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि घटना 13 अगस्त 2024 को सकरी थाना क्षेत्र के दफादार टोला में हुई थी। मो. गुलाब ने अपनी मां बीबी कजीना की गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या की थी। भांजी को फोन कर कहा था- हार्ट अटैक से मौत हुई थी घटना के बाद बीबी कजीना की नतनी साजदा प्रवीण के आवेदन पर सकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के मुताबिक, कजियाना गांव की साजदा ने पुलिस को बताया था कि घटना वाले दिन उसके मामा मो. गुलाब ने फोन कर कहा कि उसकी नानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके बाद साजदा अपनी जेठानी नासरीन खातून के साथ नानी के घर पहुंची। वहां बीबी कजीना मृत पड़ी थीं और उनके गले पर काले रंग का निशान था। जांच में गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। पैसे को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था अभियोजन पक्ष के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले बकाया रुपये के लेन-देन को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण मो. गुलाब ने अपनी मां की हत्या की थी। सुनवाई के दौरान साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मो. गुलाब को हत्या का दोषी ठहराया। उसे उम्रकैद के साथ 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
Source link
मां के हत्यारे बेटे को उम्रकैद की सजा:मधुबनी कोर्ट ने 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया, रस्सी का फंदा बनाकर मारा था
