Headlines

जमुई में बाइक लूट की कोशिश, विरोध पर मारपीट-गोलीबारी:ग्रामीणों और डायल 112 ने दौड़ाकर 3 युवकों को पकड़ा; पुलिस को सौंपा




जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में मड़वा पहाड़ के पास प्रतापपुर गांव के शिव मंदिर के सामने शुक्रवार को बाइक लूटने की कोशिश, मारपीट और गोलीबारी का मामला सामने आया है। पीड़ित कपिल यादव ने तीन युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कपिल यादव ने बताया कि वह सेंट्रल जेल से अपने घर प्रतापपुर जा रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के सामने तीन युवकों ने उन्हें रोककर बाइक लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों को आते देख तीनों भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो मड़वा पहाड़ की ओर भाग गए। कपिल का आरोप है कि भागते समय दोनों ने गोली चलाई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ा बताया गया कि दोनों युवक सोनय मड़वा होते हुए ढंड गांव पहुंचे। डायल 112 की पुलिस और ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। मड़वा पहाड़ के पास तैनात पुलिसकर्मी संतोष कुमार ने बताया कि गोली चलने और युवकों के भागने की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। घटनास्थल पर गोली का खोखा तलाशा गया, लेकिन नहीं मिला। ग्रामीणों ने तीनों की पहचान बताई ग्रामीण गनौरी यादव ने पकड़े गए युवकों की पहचान सचिन महतो, प्रेम कुमार और गौरव राम के रूप में की। उनके अनुसार, सचिन और प्रेम काकन गांव के रहने वाले हैं, जबकि गौरव ढंड गांव का निवासी है। इनमें से एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पहले भी छिनतई की कोशिश का दावा ग्रामीणों ने दावा किया कि कुछ महीने पहले कपिल के भाई बंटी यादव से भी छिनतई की कोशिश हुई थी। इस मामले में सचिन और प्रेम जेल गए थे। ग्रामीणों ने भागते समय करीब एक दर्जन राउंड गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला। एसपी ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि लखन धनामा गांव में हार्वेस्टिंग मशीन से धान कटाई के पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद और गोलीबारी हुई थी। प्रतापपुर के पास भी गोलीबारी की सूचना मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लखन धनामा गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रतापपुर की घटना की भी जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *