Headlines

सहरसा-श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा:हजारों भक्तों ने लगाए जयकारे, मंदिर में निशान अर्पित कर खेली फूलों की होली




सहरसा में उठावनी ग्यारस के अवसर पर शुक्रवार को श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री भीमसेरिया स्मृति भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में निशान लेकर भक्त भक्ति गीतों पर झूमते-गाते शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचे। जयकारों से गूंज उठीं शहर की सड़कें निशान यात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे रास्ते ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में बाबा का आकर्षक दरबार भी सजाया गया था। इसे देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। मंदिर में बाबा को अर्पित किए निशान श्री श्याम मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा को निशान अर्पित किए। इसके बाद मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली गई। फूलों की वर्षा और भक्ति गीतों के बीच भक्त उत्साह और उमंग में नजर आए। भजन गायक रवि अग्रवाल देंगे प्रस्तुति जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसमें बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायक रवि अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार, कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य जजमान मंटू भीमसेरिया होंगे। यात्रा में शामिल हुए हजारों श्याम भक्त निशान यात्रा में श्रवण खेतान, विपुल दहलान, आनंद भीमसेरिया, आयुष भीमसेरिया, राज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय मस्करा, रमेश भीमसेरिया, गोपाल दहलान, अंकित भीमसेरिया, आशीष गुप्ता और राजेश परसुरामपुरिया समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *