Headlines

शिकायत करने पहुंचे वार्ड सदस्य पर चाकू-कुल्हाड़ी से हमला:समस्तीपुर में वार्ड सदस्य समेत दो घायल, बच्ची से छेड़खानी की शिकायत लेकर पहुंचे थे

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव में छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे वार्ड सदस्य और उनके सहयोगी पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में वार्ड सदस्य कैलाश पंडित और उनके सहयोगी प्रकाश कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बच्ची के साथ कई महीनों से कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत लेकर दोनों युवक के घर पहुंचे थे। इसी बात पर विवाद हुआ और उन पर हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्ची को परेशान करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे घायल वार्ड सदस्य कैलाश पंडित ने बताया कि वे वार्ड संख्या 5 के सदस्य हैं। उनके वार्ड में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि गांव का ही एक युवक कई महीनों से उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार कर रहा है। आरोप है कि युवक बच्ची के घर के सामने पहुंचकर उसे लगातार परेशान करता था। इससे बच्ची के परिजन चिंतित थे। उन्होंने वार्ड सदस्य से मामले में हस्तक्षेप कर युवक के परिजनों से शिकायत करने का अनुरोध किया था। इसके बाद कैलाश पंडित अपने सहयोगी प्रकाश कुमार मिश्रा के साथ संबंधित युवक के घर पहुंचे। दोनों ने युवक के परिजनों से मिलकर बच्ची के साथ कथित रूप से हो रही हरकतों की शिकायत की और युवक को समझाने की बात कही। विवाद बढ़ा तो चाकू और कुल्हाड़ी से किया हमला आरोप है कि शिकायत सुनकर युवक और उसके परिजन नाराज हो गए। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और दोनों पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में प्रकाश कुमार मिश्रा की गर्दन पर चाकू लगा, जबकि वार्ड सदस्य कैलाश पंडित की बाईं बांह पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. आरपी मंडल की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक ने बताया कि दोनों घायलों का एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर चोट की स्थिति का आकलन कर आगे का इलाज किया जाएगा। आवेदन मिलने पर जांच कर होगी कार्रवाई घटना को लेकर उजियारपुर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। आवेदन में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में छेड़खानी की शिकायत को लेकर हुए विवाद और वार्ड सदस्य पर हमले की चर्चा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *