![]()
सहरसा के बलवाहाट बाजार में शनिवार रात हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। आग से ढाई लाख रुपए से अधिक के सामान के नुकसान का अनुमान है। गोदाम में रखे प्लास्टिक पाइप, लकड़ी के प्लाईवुड, थिनर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। ज्वलनशील सामान के कारण तेजी से फैली आग गोदाम बलवाहाट बाजार निवासी जवाहर गुप्ता का है। वे करीब 10 साल से बाजार में हार्डवेयर का कारोबार कर रहे हैं। आग लगते ही स्थानीय युवकों मनीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कृष्ण कन्हैया और सिद्धार्थ गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बुझाने की कोशिश की। हालांकि, गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू घटना की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। ढाई लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान गोदाम मालिक जवाहर गुप्ता ने बताया कि आग से ढाई लाख रुपए से अधिक का सामान जल गया। सहरसा के अग्निशमन पदाधिकारी भगवान पासवान के अनुसार, टीम सूचना मिलने के 25 से 30 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग की लपटें तेज होने के कारण इसे बुझाने में करीब एक घंटा लगा। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Source link
सहरसा में हार्डवेयर गोदाम में लगी आग:ढाई लाख से अधिक का सामान जलकर राख, 3 दमकल गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू
