Headlines

बक्सर में 125 एकड़ में बनेगा SEZ:56 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली; 500 पशुओं का हीफर केंद्र भी खुलेगा




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान बक्सर जिले को ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा और पशुपालन से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली। नावानगर में 125 एकड़ जमीन पर विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) विकसित किया जाएगा। वहीं, छोटका सिंघनपुरा में पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन हुआ और तीन स्कूल भवनों का निर्माण पूरा किया गया। डुमरांव में 500 मादा पशुओं की क्षमता वाला हीफर पालन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। 56 गांवों के 11,500 परिवारों को बिजली जिला प्रशासन के अनुसार, छोटका सिंघनपुरा में 12.67 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी क्षमता का पावर सब-स्टेशन बनाया गया है। इसमें 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसके चालू होने से आसपास के 56 गांवों के करीब 11,500 परिवारों को बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे घरेलू जरूरतों के साथ खेती-किसानी के कामों में भी सुविधा होने की उम्मीद है। नावानगर में 125 एकड़ में बनेगा एसईजेड नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ जमीन पर विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की एकरारनामा राशि 109.0143 करोड़ रुपये तय की गई है। इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। तीन स्कूल भवनों का निर्माण पूरा शिक्षा विभाग ने 9.47 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्कूल भवनों का निर्माण पूरा किया है। नावानगर प्रखंड के परसागण्डा स्थित +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन 1.93 करोड़ रुपये में बना है। वहीं, इटाढ़ी प्रखंड के बड़कागांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय और सिमरी प्रखंड के ढकाईच स्थित +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन पर 3.77-3.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 500 मादा पशुओं का हीफर केंद्र बनेगा पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डुमरांव स्थित गोकुल ग्राम (हरियाणा पशु प्रजनन प्रक्षेत्र) में 37.043 करोड़ रुपये की लागत से हीफर पालन केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां 500 मादा पशुओं के माध्यम से आईवीएफ और सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक का इस्तेमाल कर उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता वाली बछियों का उत्पादन किया जाएगा। इससे पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु उपलब्ध कराने और जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना का क्रियान्वयन कॉम्फेड, पटना की ओर से किया जाएगा। 113 लाभुकों को मिलेगा पीएम आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 113 लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 10 लोगों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई। इससे पात्र परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा। दो स्थानों से हुआ कार्यक्रम का प्रसारण योजनाओं के वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण नावानगर औद्योगिक विकास क्षेत्र और चौसा स्थित थर्मल विद्युत संयंत्र से किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, इन परियोजनाओं से जिले में बिजली, उद्योग, शिक्षा, पशुपालन और आवास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा। इनके क्रियान्वयन से बक्सर के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *