Headlines

किशनगंज-तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से कैमरामैन की मौत:काम के सिलसिले में बाइक से निकले थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम




किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैमरामैन की मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिघलबैंक प्रखंड की तुलसिया पंचायत के कुम्हारटोली निवासी चंदन कुमार के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई है। काम के सिलसिले में बाइक से निकले थे बताया गया कि अक्षय कुमार पेशे से कैमरामैन थे। वह काम के सिलसिले में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कमलपुर के पास सामने से आ रहे चारपहिया वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चारपहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कैमरामैन की मौत से इलाके में शोक अक्षय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके परिचितों और साथी कैमरामैनों में भी शोक है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अक्षय मिलनसार स्वभाव के थे और क्षेत्र में कैमरामैन के रूप में पहचाने जाते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और फरार वाहन चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *