Headlines

पटना में SIS दफ्तर की छत पर लगी आग:मची अफरा-तफरी; समय रहते पहुंची दमकल की गाड़ियां




पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड स्थित SIS दफ्तर की बिल्डिंग में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग बिल्डिंग की छत पर रखे कचरे में लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इस बिल्डिंग में बैंक समेत दूसरे प्रतिष्ठानों के भी दफ्तर हैं। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। लोदीपुर अग्निशमनालय की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। किसी तरह की इंजरी नहीं हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह कमर्शियल बिल्डिंग है। इसमें कई कार्यालय संचालित होते हैं। छत से नीचे फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था अगर आग छत से नीचे फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि दमकल टीम की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना के बाद एक्जीबिशन रोड पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दमकल की टीम मौके पर मौजूद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *