![]()
सहरसा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलवाहट थाना पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सकड़ा पहाड़पुर गांव स्थित राजा बथान पुल के पास एक सफारी गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान 50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपी कनरिया थाना क्षेत्र के निवासी सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवारा गांव निवासी बेचन सिंह के पुत्र रोहित कुमार (करीब 27 वर्ष) और क्षत्रि सिंह के पुत्र पंकज कुमार (करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
सहरसा-सफारी गाड़ी से 50GM स्मैक मिली, 2 तस्कर अरेस्ट:सकड़ा पहाड़पुर के राजा बथान पुल के पास कार्रवाई; गाड़ी जब्त
