![]()
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (LWE), बभण्डी, औरंगाबाद में पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (CTS) के तहत प्रशिक्षण लेने वाले सफल प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मुख्य अतिथि थे, लेकिन शासकीय कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण समारोह में नहीं पहुंच सके। इसके बाद संस्थान के प्राचार्य शरविन्द्र कुमार, उप प्राचार्य ओमनाथ सिंह, ग्रुप अनुदेशक अनिल कुमार और प्रधान लिपिक अविनाश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र दिए गए। उन्हें तकनीकी कौशल का बेहतर इस्तेमाल कर रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका पर बात हुई। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, अनुदेशक, कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
Source link
बभण्डी ITI में प्रशिक्षणार्थियों को सम्मान मिला:5वें कौशल दीक्षांत समारोह में स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र मिलें
