Headlines

Devuthani Ekadashi 2026 | Auspicious Wedding Season Starts Across India


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं।

.

इसी के साथ चातुर्मास का समापन होगा और विवाह, गृह प्रवेश, गृह आरंभ, यज्ञोपवीत और देव प्रतिष्ठा जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

हालांकि, इस बार गुरु की अतिचार गति के कारण विवाह के मुहूर्त कम हैं। देवउठनी एकादशी के दिन विवाह का मुहूर्त नहीं है, लेकिन परंपरागत रूप से कई लोग इस दिन को अबूझ मुहूर्त मानकर शुभ कार्य और संकल्प संपन्न करेंगे।

पंचांग की गणना के अनुसार, 20 नवंबर को रवियोग का संयोग रहेगा। शाम को गोधूलि बेला और प्रदोष काल में तुलसी-शालिग्राम विवाह की परंपरा निभाई जाएगी।

इस अवसर पर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। उज्जैन सहित देशभर में तुलसी विवाह और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

चार महीने बाद सृष्टि का प्रभार हरि को सौंपेंगे भगवान शिव

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं।

इस अवधि में सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान शिव के हाथों में रहता है। चार महीने बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही सृष्टि का प्रभार फिर उनके हाथों में आ जाता है। चातुर्मास के दौरान साधु-संत, संन्यासी और उपासक साधना-उपासना के साथ कल्पवास करते हैं। इस अवधि को आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक नियमों के पालन के लिए विशेष माना जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु राजा बलि का आतिथ्य स्वीकार करने के लिए पाताल लोक गए थे। देवउठनी एकादशी पर वे वहां से लौटकर फिर सृष्टि के संचालन का दायित्व संभालते हैं। इसी मान्यता के कारण सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है।

विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक के शुभ मुहूर्त शुरू

देवउठनी एकादशी से विवाह, यज्ञोपवीत, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गृह आरंभ और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के मुहूर्त शुरू हो जाते हैं।

हालांकि, इस बार गुरु की अतिचार गति के कारण विवाह के मुहूर्त सीमित हैं। कुछ पंचांगों में गुरु के सिंह राशि में परिभ्रमण को देखते हुए शुरुआती मुहूर्त शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि कुछ पंचांगों में उन्हें स्थान दिया गया है। मुहूर्त चिंतामणि की गणना के अनुसार, शुभ लग्न की तारीखें इस प्रकार हैं।

गोधूलि बेला में होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह

देवउठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है। मान्यता है कि गोधूलि बेला में विधि-विधान से यह विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

इस बार रवियोग के साथ गोधूलि और प्रदोष काल का संयोग भी रहेगा। घरों में तुलसी के पौधे को सजाकर शालिग्राम या भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ विवाह की रस्में निभाई जाएंगी।

चातुर्मास के व्रत और नियमों का होगा समापन

देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास का समापन होता है। इस दौरान व्रत और धार्मिक नियमों का पालन करने वाले गृहस्थ इस दिन विशेष पूजा-अनुष्ठान कर अपने संकल्प पूरे करते हैं।

मान्यता है कि विधि-विधान से चातुर्मास का समापन करने से परिवार को इसका पुण्य फल प्राप्त होता है। इसके बाद विवाह, यज्ञोपवीत, प्राण प्रतिष्ठा, गृह आरंभ, गृह प्रवेश और नए उद्योगों की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

उज्जैन बना डेस्टिनेशन वेडिंग हब

उज्जैन में देव प्रबोधिनी एकादशी, यानी 20 नवंबर से चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही मांगलिक कार्यों और शहनाइयों की गूंज शुरू हो जाएगी। इस बार पंचांगों में नियमित विवाह मुहूर्त कम होने के बावजूद देवउठनी ग्यारस के ‘अबूझ मुहूर्त’ पर शहर में सैकड़ों शादियां होंगी। खास बात यह है कि धार्मिक नगरी उज्जैन अब ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *