Headlines

कैमूर-टेम्पो सवार युवती का बैग छीनकर बाइक सवार फरार:बैग में 71 हजार के सोने के गहने, मोबाइल-नकदी थी; FIR दर्ज




कैमूर के मोहनिया में गुरुवार दोपहर टेम्पो में सवार युवती का बैग छीनकर अपाची बाइक सवार फरार हो गया। बैग में करीब 71 हजार रुपये के सोने के गहने, मोबाइल फोन और नकदी थी। घटना आरा-मोहनिया पथ पर लहुरावारी पुल (मामादेव मोड़) के पास हुई। युवती ने शुक्रवार को मोहनिया थाने में आवेदन दिया। आवेदन के मुताबिक, मोहनिया थाना क्षेत्र के मुजान गांव निवासी बुचुन चतुर्वेदी की बेटी आकांक्षा कुमारी गुरुवार, 19 नवंबर को गांव से टेम्पो में सवार होकर मोहनिया बाजार जा रही थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे टेम्पो लहुरावारी पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से काले-लाल रंग की अपाची बाइक पर आया एक व्यक्ति उनके हाथ से बैग छीनकर मोहनिया की ओर भाग निकला। बैग में सोने के गहने और नकदी आवेदन में बैग में 60 हजार रुपये का सोने का झुमका, 11 हजार रुपये का सोने का लॉकेट, रेडमी मोबाइल फोन और 2,400 रुपये नकद होने की बात कही गई है। परिजनों के मुताबिक, बैग में करीब ढाई हजार रुपये नकद और दो थान गहने थे। टेम्पो मुजान गांव का ही एक चालक चला रहा था। अगले दिन थाने पहुंचकर दिया आवेदन घटना के बाद आकांक्षा उसी दिन थाने नहीं जा सकीं। शुक्रवार को परिजनों के साथ मोहनिया थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सामान बरामद कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *