![]()
शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम एकसारी बीघा गांव के पास यात्रियों से भरा टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नवादा जिले के कपड़ाही गांव निवासी मुन्नी देवी, शैलेंद्र प्रसाद, लीला देवी और मीना देवी के रूप में हुई है। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इलाज के बाद गड़ुआ गांव जा रहे थे यात्री घायल शैलेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग डॉक्टर से इलाज कराने शेखपुरा आए थे। इलाज के बाद वे टेंपो से गड़ुआ गांव जा रहे थे, जहां उनके अन्य परिजन रहते हैं। अगले दिन फिर इलाज के लिए शेखपुरा आना था, इसलिए रात में गड़ुआ में रुकने की योजना थी। शैलेंद्र के अनुसार, एकसारी बीघा गांव से कुछ दूरी आगे एक दूसरे वाहन ने टेंपो को चकमा दिया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गया। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
दूसरे गाड़ी के चकमा देने से ऑटो पलटा:शेखपुरा में 4 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर
