![]()
शेखपुरा जिले के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में नशामुक्त बिहार अभियान शुरू किया गया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए अलग से निर्देश और रूपरेखा जारी की है। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों में सकारात्मक सोच, मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन और भावनात्मक संतुलन विकसित करना है। जिले के सभी आदर्श मॉडल स्कूलों में इसकी जिम्मेदारी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को दी गई है। मेहुश और गगौर के स्कूलों से हुई शुरुआत अभियान की शुरुआत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय, मेहुश और सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय, गगौर से हुई। गुरुवार को चेवाड़ा के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, एकाढ़ा में कार्यक्रम होगा। बच्चों को बताए नशे के नुकसान अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदियों ने स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश, समाज और व्यक्ति के निर्माण के लिए नशामुक्त वातावरण जरूरी है। बच्चों को आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा देते हुए नशे से दूर रहने और स्वच्छ व सुंदर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। प्रधानाध्यापकों को सहभागिता बढ़ाने का निर्देश शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। संबंधित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों को जनजागरण अभियान चलाने और कार्यक्रमों की तैयारी में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जारी किया था। अभियान का लक्ष्य युवा पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शिक्षण संस्थानों को नशामुक्त बनाना है।
Source link
शेखपुरा के मॉडल स्कूलों में नशामुक्त बिहार अभियान:25 नवंबर तक 10 से अधिक स्कूलों में होंगे कार्यक्रम; ब्रह्माकुमारी बताएंगी नशे के नुकसान
