![]()
बेगूसराय में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कुमार गौरव पर जानलेवा हमला किया। वे अपनी सफारी कार में थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी पर 6 गोली के निशान दिख रहे हैं। हालांकि, इस घटना में कांग्रेस नेता और गाड़ी में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, उन्हें गोली नहीं लगी है। कुमार गौरव के ड्राइवर ने तुरंत वहां से गाड़ी भगाई और सिंघौल थाने पहुंचे। घटना जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के पास की है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बाइक सवार 2 बदमाशों ने किया हमला कुमार गौरव नगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक चौक के पास रहते हैं। वे किसी काम से कब्रिस्तान के पास गए थे। उनके साथ गाड़ी में ड्राइवर के अलावा संजय नाम के एक व्यक्ति मौजूद थे। कुमार गौरव जब अपना काम निपटाकर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए 2 बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमला करने वाले सफेद कपड़े और काला हेलमेट पहने थे। जिसके कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची कुमार गौरव थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। सदर-टू डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति और जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद में हमले की जताई आशंका कांग्रेस नेता ने बताया कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के कारण नहीं हुआ है, बल्कि जमीन से जुड़े विवाद में जानलेवा हमला किया गया है। आरके लॉ कॉलेज के पास कुछ जमीन है, इसको लेकर विवाद चल रहा है। कुछ लोग जमीन लिखवाने का दबाव बना रहे हैं। इसका हम विरोध कर रहे है। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कुमार गौरव ने शिकायत की है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है। जिससे हमलावरों के आने-जाने के रूट और उनकी पहचान की जा सके। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही हमलावरों की पहचान होगी डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि कुमार गौरव कब्रिस्तान के पास जमीन देखने गए थे। तभी उनपर हमला हुआ है। कुमार गौरव और उनके साथी सुरक्षित हैं। किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और तकनीकी अनुसंधान के जरिए जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।
Source link
बेगूसराय-कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, जमीन विवाद में हत्या करने की आशंका
