Headlines

गयाजी में 13 करोड़ की जमीन के लिए मारपीट:परिजन को बचाने पहुंची महिला के साथ छेड़खानी, 4 घायल; एक का टूटा पैर




गयाजी में बुधवार को 43 कट्‌ठा जमीन को लेकर मारपीट हो गई। जमीन की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए हैं। जमीन की नापी करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर और एक परिवार आपस में भिड़ गए। परिवार को लाठी-डंडे से पीटा गया। परिजन को बचाने पहुंची महिला के साथ अभद्रता की गई। पीड़िता का ओरोप है कि आरोपितों ने उनकी साड़ी खींची और छेड़खानी की। विरोध करने पर उठा ले जाने की धमकी भी दी। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। एक का पैर टूट गया है। घटना मुफस्सिल थाना के नोरंगा गांव की है। कुछ तस्वीरें… पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फर्जी कागजात तैयार कर एग्रीमेंट का आरोप पीड़िता के मुताबिक, नोरंगा गांव में हमारे पूर्वजों के नाम पर करीब 43 कट्ठा जमीन है जो 13 करोड़ रुपए से अधिक की है। 43 कट्ठा जमीन को लेकर गोतिया पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि इस बार गोतिया पक्ष के एक व्यक्ति ने मेरे परिवार के हिस्से की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर प्रॉपर्टी डीलर के साथ एग्रीमेंट कर दिया। बुधवार को बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर पहुंचे। वे जमीन की नापी कराने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और नापी का विरोध किया। प्रॉपर्टी डीलरों ने लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मैं घर की छत पर थी, परिवार को खतरे में देख नीचे आई- पीड़िता पीड़िता बताती है कि मैं घर की छत से पूरी घटना देख रही थी। जब परिवार के लोगों के साथ मारपीट होने लगी तो मैं घर की अन्य महिलाओं के साथ उन्हें बचाने के लिए नीचे आई। आरोप है कि इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलरों ने बदसलूकी शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी मुफस्सिल इंपेक्टर देवेन्द्र इंद्र का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर घटना की फिलहाल जांच की जा रही है। महिला के आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *