Headlines

जहानाबाद में नदी में डूबने से युवक की मौत:शौच के लिए घर से निकला था; पहले भी एक भाई की हो चुकी है मौत




जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड में बंदेया गांव के पास दरधा नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकला था। नदी किनारे पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद पश्चिमी सरेंन गांव में शोक का माहौल है। नदी किनारे फिसला पैर, गहरे पानी में डूबा मृतक की पहचान पश्चिमी सरेंन गांव निवासी चंद्रिका यादव के बेटे रमेश कुमार के रूप में हुई है। उसके भाई मुकेश कुमार ने बताया कि रमेश शौच के लिए घर से निकला था। बंदेया गांव के पास दरधा नदी के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने रमेश को नदी से बाहर निकाला और मखदुमपुर रेफरल अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। परिवार में पहले भी हो चुकी है एक बेटे की मौत चंद्रिका यादव के पांच बेटे थे। इनमें से एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब रमेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *