![]()
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन गांव में दोस्तों के साथ घर से निकले 44 वर्षीय श्याम सुंदर राम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर घर से निकले श्याम सुंदर को करीब तीन घंटे बाद गंभीर हालत में घर लाया गया। बुधवार को अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रवींद्र राम ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे श्याम सुंदर के मोबाइल पर उनके एक दोस्त का फोन आया था। इसके कुछ देर बाद गांव के रोहित कुमार (पिता बिच्छू मंडल) और दिलीप कुमार (पिता विनोद मंडल) उन्हें अपने साथ ले गए। गंभीर हालत में घर छोड़कर चले गए साथी रवींद्र राम के मुताबिक, शाम करीब 3:30 बजे दिलीप, रोहित और छोटू मंडल श्याम सुंदर को गंभीर हालत में घर पहुंचाकर चले गए। परिजनों ने उनके साथ गए युवकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। परिजनों का आरोप है कि तीनों युवक अपने घरों से भी गायब हैं। परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका श्याम सुंदर ट्रेन में निजी नौकरी करते थे और छुट्टी लेकर गांव आए थे। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। परिजन मौत की वजह का पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवक की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
Source link
जमुई-दोस्तों के साथ निकले युवक की मौत:3 घंटे बाद गंभीर हालत में घर छोड़कर गए साथी, पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शुरू की जांच
