![]()
गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में महावीरी मेला देखने गए 19 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोस्तों के साथ मेला देखने गया था युवक मृतक की पहचान सरफरा नया टोला गांव निवासी मुकेश सहनी के बेटे रजनीश कुमार (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रजनीश अपने दोस्तों के साथ महावीरी मेला देखने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह का पता लगा रही पुलिस युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी।
Source link
महावीरी मेला देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या:गोपालगंज में दोस्तों के साथ गया था; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
