![]()
आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर कमालपुर हॉल्ट के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय सतानु शर्मा की मौत हो गई। वह गाड़ी संख्या 15709 सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आए थे। सतानु आजमनगर थाना क्षेत्र की अमरसिंहपुर पंचायत के मंगतपुर गांव के रहने वाले थे। वह राजन शर्मा के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि सतानु बुधवार को घर का सामान खरीदने आजमनगर के साप्ताहिक हाट गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। परिजनों ने आजमनगर थाना और रेलवे सुरक्षा बल को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने और शव घर ले जाने की अनुमति मांगी। आवेदन के बाद पुलिस और आरपीएफ ने जांच की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस और आरपीएफ ने शव परिजनों को सौंप दिया।
Source link
इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:कमालपुर हॉल्ट के पास 35 वर्षीय सतानु शर्मा की जान गई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से कराने से किया इंकार
