![]()
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बोचहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट की अधिकांश घटनाएं जमीन विवाद और आपसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही हैं। गंभीर रूप से घायलों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया बुधवार को घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. परवीन कुमार तथा स्वास्थ्यकर्मी मुन्ना कुमार और मोहम्मद जियाउद्दीन ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घायलों में शामिल लोगों के नाम घायलों में भगवानपुर धरना टोला के शिवनाथ कुमार और पिंकी देवी, हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव के मंगेश कुमार, रुदहां गांव की अंजू देवी, सुलेखा देवी, रामबाबू महतो, अमित सोनी, चंदा कुमारी, रामचंद्र महतो, गुंजा देवी, पवन देवी, पुतुल देवी, विजय महतो, शिवदुलारी देवी और पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा रामदास मझौली के कमल सहनी तथा रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के ज्वाला सहनी और उनकी पत्नी राधा देवी समेत दो दर्जन से अधिक घायलों का इलाज कराया गया। जमीन विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट मामले को लेकर सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. परवीन कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, घायलों ने बताया कि जमीन से जुड़े विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट की घटनाएं हुई हैं। घायलों ने इलाज के बाद संबंधित थानों में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
Source link
जमीन और आपसी विवाद में 24 से अधिक लोग घायल:बोचहां सीएचसी में चल रहा इलाज, 6 को एसकेएमसीएच रेफर किया गया
