Headlines

Jahanabad Crime: Bhojpuri Singer Brijesh Attacked Near Court; PMCH Refer



जहानाबाद में सोमवार को कोर्ट परिसर के पास पुराने विवाद में सात लोगों ने बृजेश कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकू से वार किया। घायल बृजेश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में PMCH र

.

कोर्ट से लौटते समय घेरकर किया हमला

राजा बाजार निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से कोर्ट परिसर गए थे। वहां से लौटते समय पहले से मौजूद करीब सात लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। घटना के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

सिर में गंभीर चोट, PMCH रेफर

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. रणधीर कुमार ने बताया कि बृजेश के सिर में गंभीर चोट थी। शुरुआती जांच में चोट किसी धारदार या ठोस वस्तु से लगने की आशंका जताई गई।

उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH भेजा गया। डॉक्टर के अनुसार, जांच और रिपोर्ट आने के बाद चोट की प्रकृति स्पष्ट होगी।

भोजपुरी गायक से पुराने विवाद का मामला

बताया जाता है कि भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार और शिवकुमार बीकू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बीते 26 तारीख को अभिषेक कुमार के घर पर हमला हुआ था।

इस मामले में अभिषेक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें घायल बृजेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया था।

पुराने विवाद से हमले की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि इसी पुराने विवाद के कारण बृजेश पर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस ने अब तक हमले की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *