![]()
सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को उग्र हो गया। आरोप है कि 100 से 150 लोगों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री तोड़ दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसडीओ अनिता सिन्हा और एसडीपीओ अमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वर्षों पुराने जमीन विवाद में बढ़ा तनाव जानकारी के अनुसार, तक्कीपुर गांव निवासी विनय ठाकुर और दूसरे पक्ष के बीच जमीन एवं रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इस मामले से संबंधित मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी बीच सोमवार को बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। भीड़ पर बाउंड्री तोड़ने का आरोप आरोप है कि 100 से 150 लोगों की भीड़ ने विनय ठाकुर की जमीन पर बनी बाउंड्री तोड़ दी। घटना के दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं की भी मौजूदगी बताई जा रही है। हालांकि, बाउंड्री तोड़ने में किसकी क्या भूमिका रही, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एसडीओ-एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, अंचलाधिकारी और महाराजगंज थाने की पुलिस भारी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। प्राथमिकी की प्रक्रिया, कार्रवाई का भरोसा एसडीओ और एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन कार्रवाई में जुट गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की भी बात कही गई है। न्यायालय में लंबित है जमीन विवाद जमीन और रास्ते का विवाद पहले से न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद बाउंड्री तोड़े जाने के आरोप ने मामले को गंभीर बना दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सीवान-जमीन विवाद में 100-150 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री:कोर्ट में लंबित है मामला, गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
