Headlines

CM सम्राट के 58वें जन्मदिन पर मां-कात्यायनी शक्तिपीठ में पूजा:खगड़िया में भजन-कीर्तन, मंगलगीत और भंडारा हुआ




खगड़िया के मां कात्यायनी शक्तिपीठ में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58वें जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मां कात्यायनी न्यास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिन के मौके पर शक्तिपीठ में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ। भंडारे में बच्चों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन भंडारे में बड़ी संख्या में बच्चों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भोजन कराया गया। न्यास समिति के सदस्यों ने भोजन सेवा के जरिए सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। शक्तिपीठ से रहा है मुख्यमंत्री का जुड़ाव समिति के सदस्यों के अनुसार, सम्राट चौधरी का मां कात्यायनी शक्तिपीठ से पुराना जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी वे यहां आकर मां का आशीर्वाद ले चुके हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भी उन्होंने शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की है। खगड़िया से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा समिति के सदस्यों ने कहा कि सम्राट चौधरी की राजनीतिक यात्रा खगड़िया से शुरू हुई थी। इस मौके पर प्रार्थना की गई कि वे स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा बिहार की जनता की सेवा करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। न्यास समिति के सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभू, सचिव राजेन्द्र पासवान, कोषाध्यक्ष सिम्पी कुमारी और सदस्य नाथो चौधरी, विनोद यादव, मुरली यादव, त्रिभुवन कुमार, ललन यादव एवं धीरेन्द्र यादव की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *