Headlines

पटना में राजा बाजार ओवरब्रिज पर टकराईं 3 गाड़ियां:डिवाइडर से टकराने के बाद फॉर्च्यूनर ने ऑटो-कार में मारी टक्कर, ट्रैफिक जाम




पटना में राजा बाजार ओवरब्रिज पर पिलर संख्या 32 और 33 के बीच एक्सीडेंट हो गया। तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद उसने एक कार में टक्कर मार दी और फिर ऑटो से जा भिड़ी। हादसे में 2 कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद पुल पर कुछ देर तक ट्रैफिक प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही सगुना यातायात ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। फिलहाल यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है और वाहनों का परिचालन सामान्य कराने में जुटी है। पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कुछ तस्वीरें… ऑटो वाला हुआ घायल ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि हादसे में फॉर्च्यूनर और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *