![]()
पटना में 2 घरों में चोरी हुई है। रिटायर्ड शिक्षक के घर से करीब 70 लाख रुपए के सोने-चांदी और विदेशी नगद चोर ले गए। रिटायर्ड टीचर के घर चोरी के बाद चोर सामने वाले कारोबारी के मकान में भी घुसे। यहां 5 फ्लैट्स के ताले तोड़े। रिटायर्ड शिक्षक जवाहर झा ने बताया कि छठ पूजा के दौरान परिवार के साथ गांव गया था। 14 नवंबर को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद 15 नवंबर को पुलिस को सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-10, रिलायंस टावर स्ट्रीट स्थित अलकापुरी की है। कुछ तस्वीरें… सीसीटीवी में 2 चोर दिख रहे हैं चोर करीब 500 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपए नगद और बेटे-बेटी की विदेशी मुद्रा समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद हुई है। कोराबारी के दो मंजिला मकान को भी खंगाल डाला वहीं, दूसरी घटना कारोबारी अमित कुमार सिंह के दो मंजिला मकान में हुई। मकान में कुल 5 फ्लैट हैं। चोरों ने सभी फ्लैट्स के ताले तोड़ दिए और सामान खंगाल डाला। इनमें 4 फ्लैट्स किराएदारों के हैं। फिलहाल चोरी के सामान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
रिटायर्ड टीचर-कारोबारी के मकान में चोरी:सोना-चांदी, विदेशी मुद्रा ले गए चोर, छठ में बाहर गया था परिवार
