![]()
समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधैल गांव में छठ घाट बनाने को लेकर हुए विवाद में पिता-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चाकू के वार से पिता जगदेव शर्मा के पेट में गहरा जख्म हो गया और उनकी आंत बाहर निकल आई। गंभीर हालत में उन्हें पहले सदर अस्पताल और फिर वहां से पीएमसीएच रेफर किया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुत्र चंदन शर्मा का इलाज हसनपुर पीएचसी में चल रहा है। घायलों की पहचान दुधैल गांव निवासी जगदेव शर्मा और उनके पुत्र चंदन शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। आरोप है कि हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। खरना के दिन पंचायत में हुआ था विवाद घायल चंदन शर्मा ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और छठ पर्व मनाने गांव आए थे। खरना के दिन गांव के कुछ लोग उनके पिता जगदेव शर्मा को पंचायत में बुलाकर ले गए थे। वहां छठ घाट बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था और चंदा इकट्ठा करने को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान गांव के प्रकाश शर्मा और उनके परिवार के लोगों के साथ विवाद हो गया था। हालांकि, घर लौटने के बाद उनके पिता ने उन्हें इस विवाद के बारे में कुछ नहीं बताया। घटना के संबंध में घायल चंदन शर्मा ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और छठ पर्व मनाने गांव आए थे। खरना के दिन गांव के कुछ लोग उनके पिता को पंचायत में बुलाकर ले गए थे। वहां छठ घाट बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था और चंदा इकट्ठा करने को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान गांव के प्रकाश शर्मा और उनके परिवार के लोगों के साथ विवाद हो गया था। हालांकि, उनके पिता ने घर लौटने के बाद उन्हें इस विवाद की जानकारी नहीं दी। चंदन के अनुसार, छठ पर्व समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह प्रकाश शर्मा का पुत्र रास्ते से गुजर रहा था। उन्होंने उसे रोककर दो दिन पहले हुए विवाद के बारे में पूछताछ की। इस पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह बाइक से अपने घर चला गया। कुछ देर बाद अपने तीन भाइयों और पिता के साथ लाठी-डंडे और चाकू लेकर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनके पिता जगदेव शर्मा बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। चंदन का आरोप है कि चाकू के वार से उनके पिता के पेट में गंभीर जख्म हो गया और आंत बाहर निकल आई। दोनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी हसनपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कांत ने बताया कि छठ घाट बनाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। इसमें पिता-पुत्र जख्मी हुए हैं। दोनों इलाज के लिए अस्पताल गए हैं, जिस कारण अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
Source link
घाट बनाने के विवाद में पिता-बेटे पर चाकू से हमला:दो दिन पहले पंचायत में हुआ था विवाद; बेटे ने आरोपी युवक को रास्ते में रोककर पूछ लिया था कारण
