Headlines

अररिया में पार्षद को गोली मारने की धमकी मिली:गिरफ्तारी नहीं होने पर 24 घंटे बाद अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी




छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान घाट का निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड-7 के पार्षद श्याम कुमार मंडल को गोली मारने की धमकी दी गई। घटना के विरोध में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में बैठक की। इसमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पार्षद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना पार्षदों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। जनप्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्षदों को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लोगों के बीच रहना पड़ता है। ऐसे में उन्हें धमकियां मिलेंगी तो वे आम लोगों की मदद कैसे कर पाएंगे। पार्षदों ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। साथ ही आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उपमुख पार्षद गौतम साह ने कहा कि साथी पार्षद के साथ हुई घटना को लेकर बैठक बुलाई गई है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस का आभार जताते हुए आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रदेश प्रवक्ता और पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनू ने कहा कि श्याम कुमार मंडल सजग और लोकप्रिय पार्षद हैं। वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़कर मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि श्याम कुमार मंडल के घर में आने वाले दिनों में शादी समारोह है। ऐसे में धमकी मिलने से परिवार के लोग भी चिंतित हैं। बैठक में पार्षद नूर आलम, आबिद हुसैन अंसारी, मंगल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव, मासूम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आरोपियों की गिरफ्तारी और पार्षद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *