Headlines

Amit Shah Vijayawada Visit | Performance Politics Over Policy Paralysis


विजयवाड़ा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गृहमंत्री विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित 'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' समारोह को संबोधित कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

गृहमंत्री विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित ‘रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में पहले के दौर की नीतिगत निष्क्रियता (पॉलिसी पैरालिसिस) की जगह अब कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ले ली है।

वह विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित ‘रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुरस्कार समूह के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रामोजी राव की स्मृति में शुरू किया गया है।

अमित शाह ने रामोजी राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर अपने मूल्यों और सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रामोजी राव के योगदान की तुलना केवल वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ गोयनका के योगदान से की जा सकती है।

अमित शाह की स्पीच की 5 बड़ी बातें…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आगे बढ़ रहा है। पिछले 13 वर्षों में देश ने लंबे समय के बाद स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है।
  • धारा 370 को समाप्त करना, पांच दशक पुरानी नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करना, देश का आर्थिक विकास करना और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना। इन सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम हुआ है।
  • रूस और यूक्रेन तथा अमेरिका और अन्य देशों के बीच लंबे समय से चल रहे युद्धों के बावजूद भारत की विकास दर को लेकर सकारात्मक अनुमान सामने आए हैं। मूडीज ने हाल ही में 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।
  • इस्पात उत्पादन में भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है और अमेरिका तथा जापान के कुल उत्पादन से भी अधिक इस्पात बना रहा है। 2014 की तुलना में इस्पात उत्पादन में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी हमने बहुत बड़ी प्रगति की है। दुनिया की सबसे लंबी और सबसे अधिक क्षमता वाली हाइड्रोजन ट्रेन का निर्माण भारत में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से किया गया है और उसका संचालन भी शुरू हो गया है।
  • विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, मोदीजी के 12 वर्षों के कार्यकाल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सभी के लिए बहुत प्रसन्नता का विषय है।
'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' समारोह में अवार्ड्स देते हुए अमित शाह।

‘रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह में अवार्ड्स देते हुए अमित शाह।

रामोजी राव को बताया असाधारण व्यक्तित्व

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग अपने जीवनकाल में अपने काम से ऐसी संस्थाएं खड़ी कर देते हैं, जो उनके दुनिया से चले जाने के बाद भी लगातार आगे बढ़ती रहती हैं। रामोजी राव ऐसे ही असाधारण व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा- रामोजी राव ने मूल्यों के लिए संघर्ष किया और उन्हें स्थापित किया।

जब हम आज के अखबारों और न्यूज चैनलों के मालिकों तथा उनके व्यावसायिक उद्देश्यों और मुनाफे पर नजर डालते हैं, तो समझ आता है कि रामोजी राव कितने बड़े व्यक्तित्व थे। श्री शाह ने कहा कि निश्चित रूप से रामोजी राव के मन में यह दृढ़ मान्यता रही होगी कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ वास्तविक अर्थों में पत्रकारिता ही है। इसके लिए उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्ष किए।

इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, के राम मोहन नायडू और बी श्रीनिवास वर्मा भी शामिल हुए।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत: अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके कभी सत्ता नहीं मिलेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके आप कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेश यात्रा करने के बजाय आपको गांव-गांव घूमने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।