Headlines

छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग झुलसे:गैस लिक के कारण घर के कमरों में फैली लपटें, परिवार ने सुबह का अर्घ्य नहीं दिया




पटना में रविवार की रात छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय घर में आग लग गई। गैस लीक होने से हादसा हुआ और आग की लपटें घर के दूसरे कमरों तक पहुंच गई। जहां कपड़े जलकर राख हो गए। एक फ्रिज भी जल गया। अगलगी में परिवार के 8 लोग झुलस गए हैं। इनमें 3 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। महिलाओं की स्थिति गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। परिवार ने सुबह का अर्घ्य भी नहीं दिया। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के खैराटाली गांव की है। कुछ तस्वीरें… ये लोग झुलसे हैं घायलों की पहचान रूबी देवी (43), रेशमी देवी (40), सीमा देवी (35), सूरज कुमार केसरी (38), मनीष केसरी (32), गुड़िया रानी (1), प्रियांशु कुमार (8) और प्रियांशु कुमार (10) के रूप में हुई है।
‘मां-बहन ने छठ किया था’ परिवार के विमल कुमार ने बताया कि घर में जहां छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिवार की महिलाएं मां रीता देवी और बहन सोनी देवी छठ व्रत कर रही थीं, लेकिन घर के कई सदस्यों के झुलसने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण छठ पूजा पूरा नहीं कर पाए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की घायल विमल कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद परिवार के लोग एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। कमरे में मामी रूबी देवी, भाभी रेशमी देवी और सीमा देवी, भाई सूरज कुमार केसरी और मनीष केसरी, भतीजी गुड़िया रानी और भतीजा प्रियांशु मौजूद थे।
मदद के लिए पुलिस और ग्रामीण पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। परसा बाजार थाने की पुलिस भी रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गैस लीक होने से घर में आग लगी। अगलगी में आठ लोग झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *