दिवाली-छठ खत्म हो गया है। पर्व-त्योहार मनाने घर पहुंचे लोग अब वापस काम पर दूसरे राज्यों में लौट रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात और चेन्नई जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है।
.
पटना जंक्शन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा दिल्ली जाने वाले लोग रहे।
जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कई यात्री खिड़की से कोच में घुसने की कोशिश करते दिखे। स्लीपर कोच में भी जनरल डिब्बों जैसे हालात थे।
सीट नहीं मिलने पर कई यात्री ट्रेन के गेट और बाथरूम के पास खड़े होकर सफर करते दिखे। परिवार और सामान के साथ सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हुई।
इसी क्रम में ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला प्लेटफार्म पर गिर गई। वो राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी तेजस एक्स. में चढ़ रही थी, इसी दौरान गाड़ी खुल गई। RPF-GRP के सहयोग से उनकी जान बची।
कुछ तस्वीरें…

ट्रेन के गेट पर यात्रियों को सफर करनी पड़ रही।

बैठने की जगह नहीं मिली तो खड़े होकर सफर करने की मजबूरी।

ट्रेन से गिरने के बाद रेल पुलिस ने महिला को संभाला।
टिकट कंफर्म नहीं होने से परेशानी
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ यात्रियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। कई यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हुआ। इस वजह से वे काफी परेशान रहे।
ट्रेन में सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। कोई टीईटी से सीट की पूछताछ कर रहा है तो कोई टिकट काउंटर पर लाइन में लगा है।

ईसीआर में 44 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने कहा कि ईसीआर में 44 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए हैं। यहां पैसेंजर्स के रुकने की व्यवस्था है।
कई जगह मेडिकल बूथ है, पानी की व्यवस्था है। सूचना डिस्प्ले बोर्ड भी है। जिससे पता चल सके कि किस समय गाड़ी जाएगी। उद्धेश्य है कि प्लेटफार्म पर भीड़ न लगे।
हमारी कोशिश है कि ज्दायातर यात्री को पहले ही बता दें कि कौन सी गाड़ियां चल रही है। अगर लगा कि भीड़ ज्यादा हो रही है तो वहां स्पेशल ट्रेन चलाएंगे।

