Headlines

नवादा में 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला:SP अभिनव धीमान ने जारी किया आदेश, 5 थानों के थानाध्यक्ष बदले




नवादा में पुलिस प्रशासन को और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के आठ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें थानाध्यक्षों के साथ अंचल पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। थाली, रजौली और हिसुआ में बदले थानाध्यक्ष जारी आदेश के अनुसार, थाली थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार को रजौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को वारिसलीगंज भेजा गया है। कौआकोल थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को हिसुआ और वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को कौआकोल थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हिसुआ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक परदेशी कुमार को थाली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तीन अंचलों में भी अधिकारियों का तबादला रजौली थाना के थानाध्यक्ष रणजीत कुमार को वारिसलीगंज अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। हिसुआ अंचल में पदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक दिगम्बर कुमार को रजौली अंचल भेजा गया है। वहीं, वारिसलीगंज अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को हिसुआ अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। योगदान के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा में जमा करनी होगी। इस फेरबदल के बाद जिले के पांच थानों में थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी बदल गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *