Headlines

कटिहार में रेमेडियल कक्षाएं शुरू:9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को मुफ्त पढ़ाई के साथ AI और कंप्यूटर सिखाए जाएंगे




कटिहार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के तहत रेमेडियल कक्षाएं शुरू की गई हैं। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसका शुभारंभ किया। इन कक्षाओं में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी। खास तौर पर शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। 31 मार्च तक रोज शाम चलेगी कक्षा रेमेडियल कक्षाएं 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक रोज शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक चलेंगी। इनमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षाओं का समय स्कूल के बाद रखा गया है, ताकि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो। शुरुआती दिन संबंधित विषयों के शिक्षकों के साथ 55 छात्र-छात्राओं ने कक्षा में हिस्सा लिया। कमजोर विषयों पर रहेगा विशेष ध्यान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ मजबूत करना, पढ़ाई की कमजोरियां दूर करना और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। खास तौर पर अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में कमजोर विद्यार्थियों पर ध्यान दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि कंप्यूटर साइंस और AI की पढ़ाई से बच्चों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त अतिरिक्त कक्षाएं मिलने से स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या घटाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *