Headlines

लखीसराय-छठ के बाद पोखर में डूबे 2 छात्र, मौत:प्रसाद खाने के बाद नहाने गए थे, दोनों आठवीं के छात्र; इकलौता बेटा था अमित




लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड के इमामनगर सुरारी गांव में सोमवार दोपहर पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों छठ महापर्व का प्रसाद खाने के बाद गांव के पश्चिम स्थित पोखर में नहाने गए थे। मृतकों की पहचान गांव के धीरज कुमार (13) और अमित कुमार (14) के रूप में हुई है। दोनों उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरारी में आठवीं कक्षा के छात्र थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच दोनों किशोर खेलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद गांव के पश्चिम स्थित पोखर में चार बच्चे नहाने लगे। इसी दौरान धीरज और अमित गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दोनों को डूबता देख बच्चों ने मचाया शोर दोनों को पानी में डूबता देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण पोखर की ओर दौड़े और दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ग्रामीण दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना फोन से हलसी थाना को दी गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि धीरज के पिता अवधेश महतो का पहले ही निधन हो चुका था। धीरज की मां दिव्यांग हैं। प्रशासन ने सहायता राशि देने की बात कही रामगढ़ चौक के अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 2017 में भी डूबने से हुई थी तीन मौतें इमामनगर सुरारी गांव में पोखर में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2017 में कर्मा-धर्मा पर्व के दिन डूबने से तीन बच्चियों की मौत हुई थी। अब दो किशोरों की मौत के बाद गांव में एक बार फिर शोक की लहर है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में गहरे पोखरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *