![]()
अररिया के कुआड़ी थाना क्षेत्र में रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी अमृत कुमार भगत उर्फ अमित भगत की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अमृत भगत के घर से निकलने की सूचना अपराधियों तक पहुंचाने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन, फरार होने में इस्तेमाल बाइक और दो खोखे भी बरामद किए हैं। कार से जाते समय मुंशी को मारी थी गोली 14 नवंबर को पहुंसी-बलचंदा मार्ग पर प्रोजेक्ट हाई स्कूल चौक के पास कार से जा रहे अमृत कुमार भगत पर गोली चलाई गई थी। 45 वर्षीय अमृत कुर्साकाटा प्रखंड के पहुंसी गांव के वार्ड नंबर 02 के निवासी थे। उनके पिता का नाम बद्री भगत था। वह रजिस्ट्री ऑफिस में मुंशी का काम करते थे। गोली लगने के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की जांच के लिए बनाई गई SIT घटना के बाद पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर एफएसएल टीम से जांच कराई। मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। कुआड़ी थाना कांड संख्या 108/26 के तहत नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने वृक्ष लाल सिंह, पिता स्वर्गीय मोहन सिंह, निवासी पहुंसी और लक्ष्मण सिंह, पिता सिटटन सिंह, निवासी पहुंसी वार्ड नंबर 04 को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। घर से निकलने की सूचना देने का आरोप पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने अमृत भगत के घर से निकलने की सूचना अपराधियों तक पहुंचाई थी। पुलिस उसे लाइनर की भूमिका निभाने के संदेह में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अवैध संबंध के विवाद की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन, फरार होने में इस्तेमाल बाइक और दो खोखे बरामद किए हैं। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source link
अररिया-रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी की हत्या में 2 अरेस्ट:घर से निकलने की सूचना देने वाला नाबालिग हिरासत में, पिकअप-बाइक बरामद
