Headlines

अनंत की बेटी की शादी में ताजमहल जैसा पंडाल:6 से ज्यादा हेलीपैड; 150 से ज्यादा पकवान बनेंगे; मोकाम MLA बोले- सबको आना है




मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन में शाही ठाठ-बाट से लेकर देश की ऐतिहासिक इमारतों की झलक तक देखने को मिलेगी। शिवांगी की शादी में 10 बीघे का विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। मेन पंडाल ताजमहल की तर्ज पर तैयार हो रहा है, जबकि दूसरे पंडाल को लाल किले का रूप दिया जा रहा है। शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के आने का अनुमान है। उनके स्वागत के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजनों का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए 6 से ज्यादा हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। शादी की तैयारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए मऊ से पहुंचे कारीगर, दिन-रात चल रहा निर्माण कार्य इन खास पंडालों को तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कलाकारों और शिल्पकारों की टीम बुलाई गई है। कारीगर गुंबदों से लेकर सजावट के दूसरे हिस्सों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पूरे परिसर को अलग-अलग थीम के हिसाब से सजाया जा रहा है, ताकि मेहमानों को हर जगह नया नजारा देखने को मिले। आयोजन की तैयारियों पर अनंत सिंह के तीनों बेटे भी लगातार नजर रख रहे हैं। वो बन रहे पंडालों का देख रहे हैं। हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे VIP, 6 से ज्यादा हेलीपैड बनाए जा रहे इस शादी में देश के अलग-अलग हिस्सों से कई बड़े नेताओं और वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इनमें से कुछ मेहमान हेलीकॉप्टर से भी पहुंचेंगे। इसको देखते हुए 6 से अधिक हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर हेलीपैड की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। 4 लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा व्यंजनों का इंतजाम शादी में आने वाले मेहमानों के खानपान के लिए भी खास तैयारी की जा रही है। अनंत सिंह ने कहा था कि 4 लाख से ज्यादा लोग शादी शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान परोसे जाएंगे। मेन्यू में बिहार के पारंपरिक स्वाद के साथ देशभर के लोकप्रिय व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। बिहारी जायके में लिट्टी-चोखा, देसी घी का मालपुआ, बालूशाही, खाजा और रसगुल्ला जैसे पकवान होंगे। वहीं, शाही कोफ्ता, पनीर की अलग-अलग सब्जियां, दाल मखनी और कश्मीरी पुलाव भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। इसके साथ तंदूरी रोटी, नान और मौसमी सब्जियों की व्यवस्था रहेगी। चाट से डोसा तक, लाइव काउंटर पर बनेंगे व्यंजन मेहमानों के लिए चाट, गोलगप्पे और टिक्की के साथ डोसा, चाउमीन और पास्ता के काउंटर भी लगाए जाएंगे। कुल्फी समेत कई तरह की मिठाइयां भी परोसी जाएंगी। खास बात यह होगी कि कई काउंटरों पर कारीगर मेहमानों के सामने ही ताजा व्यंजन तैयार करेंगे। जिनके पास कार्ड नहीं पहुंचा, वे भी शादी में जरूर आएं – अनंत सिंह मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा था कि 25 नवंबर को बेटी की शादी है और सभी लोग आमंत्रित हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी के पास कार्ड नहीं पहुंच पाया हो तो वह इसे लेकर चिंता न करें और सभी शादी में जरूर आएं। अनंत सिंह ने 2 घंटे तक देखी घोड़ों की प्रैक्टिस विधायक अनंत सिंह बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। वे रोज सुबह और शाम घुड़दौड़ ग्राउंड जाकर घोड़ों की प्रैक्टिस देख रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे उनके सभी घोड़े ग्राउंड में पहुंचे थे। अनंत सिंह ने वहां जाकर घोड़ों को दौड़ते देखा था। करीब 2 घंटे तक तैयारी देखने के बाद वे अपने आवास लौट गए थे। अनंत सिंह ने कहा था कि तैयारी सबके सामने है। छठ महापर्व खत्म होने के दूसरे दिन से गुड़गांव में भाग लेने वाले घोड़े आने लगेंगे। छठ के बाद बाहर से आने वाले घोड़ों के लिए घुड़साल बनाया जा रहा है। कुछ तस्वीरें… आवास से 1 किमी दूर ग्राउंड अनंत सिंह रोज अपने आवास से करीब एक किलोमीटर दूर घुड़दौड़ ग्राउंड जाते हैं। वे काफिले के साथ वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हैं और घोड़ों की प्रैक्टिस देखते हैं। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार से होगी। उसी दिन घुड़दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें देश के नामी घोड़े दौड़ेंगे। 25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को आर्मी ऑफिसर रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से होगी। शादी को लेकर परिवार की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 20 नवंबर को तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें रिश्तेदारों और मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों को भेजा गया निमंत्रण शिवांगी की शादी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड दिया था। ऐसे में 25 नवंबर को होने वाली शादी के साथ-साथ समधन का वायरल वीडियो भी इस समय चर्चा में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *