Headlines

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या:मनीष लॉज में फंदे से लटका मिला बॉडी, बहन के फोन पर पहुंचे ममेरे भाई




भागलपुर के महाराज घाट स्थित मनीष लॉज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 23 साल के युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नौगछिया प्रखंड के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रौशन के रूप में हुई है। वह पवन यादव का बेटा था और भागलपुर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया, जहां रौशन फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद शाम 7:40 बजे उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया। मृतक के ममेरे भाई जानू कुमार ने बताया कि रौशन की बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां दरवाजा तोड़ने पर रौशन फंदे से लटका हुआ मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटका था युवक मृतक के ममेरे भाई जानू कुमार ने बताया कि रौशन की बहन ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो रौशन फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे शाम 7:40 बजे पहुंचाया गया। हालांकि, युवक को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भागलपुर पहुंचने के लिए रास्ते में हैं। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है दो भाई और दो बहनों में बड़ा भाई था रौशन माता-पिता रास्ते में है रौशन दो भाई और दो बहनों में बड़ा भाई था। उसका छोटा भाई छठ पर्व को लेकर गांव गया हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के माता-पिता भी भागलपुर पहुंचने के लिए रास्ते में हैं। शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराया जाएगा। बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार के अनुसार रूम के बगल वाले एक साथी ने बताया कि कल रात उनके साथ खाना खाया था। छठ में घर गया था लेकिन कल अचानक घर से वापस आ गया और गेट तोड़ा गया तो अंदर में फंदे पे लटका था। थानाध्यक्ष के अनुसार सुसाइड है लेकिन वजह अभी तक पता नही चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल वही प्रशासन के अनुसार मनीष लॉज से शाम 6:15 बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर FSL टीम पहुंचकर जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार के पहुंचने का इंतजार, पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाया जाएगा शव रौशन की मौत के बाद अब परिवार के लोगों के भागलपुर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। माता-पिता रास्ते में हैं, जबकि गांव में भी घटना की खबर पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव गांव ले जाने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *