6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 16 नवंबर को कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है, आय के स्रोत बढ़ेंगे और महिलाओं को अपने बिजनेस में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों को कोई उत्तम डील मिल सकती है, युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे और विदेश से जुड़ी नौकरी या बिजनेस में लाभ होगा।
वृष राशि वालों को प्रभावशाली लोगों के सहयोग से बड़े ऑर्डर के कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। कन्या राशि में बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनेंगी। मिथुन राशि में बैंकिंग, वकालत और सीए जैसे प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी के बजाय शांत तरीके से काम पूरे करना फायदेमंद रहेगा। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी और आपसी संबंध भी मजबूत होंगे। नेगेटिव- गुस्सा और आवेश आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल रखने से सामाजिक और पारिवारिक संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।
करियर- बिजनेस में ग्रोथ के लिए किए गए नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। पार्टनरशिप की कोई योजना बन रही है तो फिलहाल उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को सार्वजनिक जगह पर किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। एक-दूसरे को उपहार देने से खुशी मिलेगी। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है। हेल्थ- कभी-कभी उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। मानसिक ऊर्जा कम महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों और सुविधाओं का ध्यान रखने में आपका पूरा योगदान रहेगा। आपके निजी काम भी व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। नेगेटिव- आलस या लापरवाही के कारण कोई खास काम अधूरा रह सकता है। कभी-कभी संकीर्ण सोच परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवहार और विचारों में संतुलन रखना जरूरी होगा।
करियर- मार्केटिंग से जुड़े काम सावधानी से करने होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पेपरवर्क बहुत ध्यान से करना होगा, क्योंकि किसी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य खुश और उत्साहित रहेंगे। शाम को मनोरंजन, डिनर या परिवार के साथ कोई अच्छा कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण एलर्जी की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- अपने संपर्कों और मीडिया के माध्यम से निजी और कारोबारी मामलों की ज्यादा जानकारी जुटाएंगे। घर को सजाने या नई चीजें खरीदने की योजना बनेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का विचार भी बन सकता है। नेगेटिव- अपनी कार्यशैली और योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना जरूरी होगा। किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी पर भी ध्यान देना होगा।
करियर- समय अनुकूल है। बिजनेस के रुके कामों में गति आएगी और मौजूदा गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलेंगी। बैंकिंग, वकालत और सीए जैसे प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। ऑफिस की जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा पाएंगे। लव- घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। लंबे समय से रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजना बन सकती है। अनुभवी लोगों का साथ और सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से लोग बिना वजह आपके खिलाफ हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना जरूरी होगा। फिलहाल निवेश करना उचित नहीं रहेगा। भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक तरीके से फैसला लेना बेहतर होगा।
करियर- प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। महिलाएं अपने बिजनेस में विशेष सफलता हासिल कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के सकारात्मक माहौल के कारण अपनी कार्यक्षमता और बेहतर करने का मौका मिलेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी गेट-टुगेदर का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध में भी नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- सुस्ती और आलस ज्यादा महसूस हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी खास खबर से हो सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। आपके दिमाग में नई योजनाएं आएंगी, जो घर और बिजनेस दोनों के लिए उपयोगी साबित होंगी। शॉपिंग में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ज्यादा व्यस्तता के कारण चिड़चिड़ापन रह सकता है। जरूरत से ज्यादा भावुक होने पर कोई व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। परेशानी की स्थिति में परिवार की सलाह उपयोगी रहेगी।
करियर- कारोबारी गतिविधियों में कुछ रुकावटें रहेंगी। पिता समान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के बोझ के कारण परेशानी हो सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशी भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- गले में परेशानी रह सकती है। खांसी-जुकाम की समस्या भी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए समय अनुकूल है। इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। अपने स्वभाव की किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प भी ले सकते हैं। इससे व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा और परिवार के लोग भी खुश होंगे। नेगेटिव- करीबी दोस्तों के साथ संबंधों में कटुता आने की आशंका है, इसलिए रिश्ते संभालकर रखें। आर्थिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी होगा। गैरजरूरी यात्रा या आवाजाही से सिर्फ समय खराब होगा।
करियर- बिजनेस के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। फाइनेंस से जुड़े काम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय गतिविधियों पर खुद नजर रखनी होगी और महत्वपूर्ण फैसले भी स्वयं लेने होंगे। वाहन और शेयर्स से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव या चिंता से राहत मिलेगी। ग्रह स्थिति आपके लिए अप्रत्याशित लाभ का मौका बना रही है। समय का सही उपयोग करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में भी सुधार आएगा। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कोई दुखद खबर मिलने से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल कमजोर होने से बचाना होगा।
करियर- बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। नया काम शुरू करने से पहले परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। आपने जो कारोबारी लक्ष्य तय किए हैं, उनमें जल्दी ही सफलता मिलने के संकेत हैं। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ेगी और घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी बढ़ने से आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से घर में खुशी और सुकून रहेगा। लाभदायक ग्रह स्थिति का अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी समझदारी और सिद्धांतों के कारण घर और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार के लोगों की सहमति लेना रिश्तों को और मजबूत करेगा। निजी व्यस्तता के साथ परिवार की जरूरतों का ध्यान भी रखना होगा। किसी दोस्त से विवाद हो सकता है, लेकिन स्थिति संभालने में सफल रहेंगे।
करियर- पिछले कुछ समय से धीमे चल रहे कारोबारी काम आज गति पकड़ेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। हालांकि कानूनी या निवेश से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक जगह पर किसी विवाद से दूर रहना होगा। लव- प्रेम संबंध को परिवार की सहमति मिलने के बाद विवाह की योजना बननी शुरू हो सकती है। बच्चों के अनुशासित व्यवहार से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- मानसिक स्थिति का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सकारात्मक मनोदशा रहने पर खुद को बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- परिवार के साथ निजी मामलों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। घर, दुकान या ऑफिस की मरम्मत और सुधार की योजनाएं बन सकती हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। निराश होने के बजाय काम करने के तरीके में बदलाव लाना फायदेमंद होगा। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और सहयोग भी उपयोगी रहेगा।
करियर- फिलहाल मौजूदा कामों पर ही पूरा ध्यान देना बेहतर होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच-विचार के बाद लें। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। लव- अपने काम से जुड़े मामलों में जीवनसाथी की सलाह लेने से मनोबल बढ़ेगा और रिश्ते में मधुरता भी आएगी। हेल्थ- गैस और बदहजमी की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम का असर भी महसूस होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी समझदारी और योग्यता से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। रिश्तेदारों से चल रहा विवाद सुलझने पर संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। मन में चल रही दुविधाएं भी दूर होंगी। नेगेटिव- किसी तरह का पैसों का लेनदेन या बड़ा वादा करने से बचें, क्योंकि इससे परेशानी में पड़ सकते हैं और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने देना नुकसानदायक रहेगा।
करियर- बिजनेस में की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। परिवार के वरिष्ठ लोगों की सलाह और सहयोग काम में मदद करेगा। फिलहाल नई योजना शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है, इसलिए मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान देना बेहतर होगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर कोई न कोई परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी बेहतर करने के प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिली है। बाहरी संपर्कों से मुलाकात के बाद कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और उनके सफल होने के संकेत हैं। नेगेटिव- जल्दबाजी और ज्यादा उत्तेजना के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी ज्यादा हो सकता है।
करियर- कार्यस्थल की जगह या काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत महसूस होगी और ऐसा करना आपके लिए उचित रहेगा। अपनी कार्यक्षमता बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि आलस के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए तालमेल बनाए रखना होगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ की प्रवृत्ति वाले लोगों को बदलते मौसम के कारण परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मीन – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। इसके बाद नई ऊर्जा के साथ अपने कामों में जुट जाएंगे। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम भी शुरू हो सकता है। आपका सकारात्मक नजरिया परिवार का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। नेगेटिव- दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आपके लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है। पुराने नकारात्मक अनुभवों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से मन कुछ उदास रह सकता है।
करियर- कारोबारी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आपका लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला सकारात्मक रहेगा। कोई उत्तम डील होने की संभावना है। युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश से जुड़ी नौकरी या बिजनेस में लाभदायक स्थिति बनी हुई है। लव- आपकी व्यस्तता के दौरान जीवनसाथी परिवार के कामों में पूरा सहयोग देगा। घर में किसी बच्चे के जन्म से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। हेल्थ- पीठ में दर्द और खिंचाव की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

