Headlines

पुलिस को देखते ही बाइक-शराब छोड़कर भागे कारोबारी:शेखपुरा के अग्विल गांव में निर्माणाधीन अस्पताल भवन के पास हुई कार्रवाई




शेखपुरा के अग्विल गांव में पुलिस को देखते ही शराब के दो कारोबारी बाइक और शराब से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक और 34 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। दोनों कारोबारी बाइक से शराब लेकर अग्विल चाढ़े गांव जा रहे थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागे कारोबारी कोरमा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कारोबारी बाइक पर बोरे में शराब लेकर अग्विल चाढ़े गांव पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को नजदीक आते देख दोनों कारोबारी निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल भवन के पास बाइक और शराब छोड़कर भाग निकले। बोरे से मिलीं विदेशी शराब की 34 बोतलें थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एसआई अमित कुमार ने बताया कि बोरे की तलाशी लेने पर दो कार्टन में रखी 34 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इनमें 375 एमएल की 24 और 750 एमएल की 10 बोतलें शामिल हैं। बाइक मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ केस पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। बाइक मालिक और अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ कोरमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *