Headlines

2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर उकेरा छठ दृश्य:लीफ आर्टिस्ट ने 3 घंटे में उकेरी सूर्य को अर्घ्य देते छठव्रतियों की कलाकृति




बिहार के लीफ आर्टिस्ट और रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने छठ महापर्व पर अपनी अनोखी कलाकारी से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर छठ पूजा का पूरा दृश्य उकेरा है। इसमें छठव्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। पत्ते पर अंग्रेजी में ‘हैप्पी छठ पूजा’ भी लिखा गया है। इस छोटी सी कलाकृति को तैयार करने में उन्हें करीब तीन घंटे लगे। पीपल के पत्ते को बनाया कैनवास मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्ते पर बेहद बारीकी से छठ पूजा का दृश्य तैयार किया। उन्होंने प्राकृतिक पत्ते को कैनवास बनाकर अपनी सूक्ष्म चित्रकारी का प्रदर्शन किया। महज 2 सेंटीमीटर के पत्ते पर छठ की परंपरा और सूर्य उपासना को उकेरना उनकी कलात्मक कल्पनाशीलता को दर्शाता है। सूर्य उपासना और प्रकृति का दिया संदेश मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि छठ प्रकृति, जल, सूर्य और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता जताने का पर्व है। सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन में सूर्य और प्रकृति की भूमिका का महत्व बताती है। उन्होंने कहा कि अपनी कला के जरिए भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और त्योहारों को देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। अयोध्या में बनाई थी 58 फीट की राम दरबार कलाकृति मधुरेंद्र कुमार हाल ही में अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव 2026 में अपनी विशाल रेत कलाकृति को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने चार सहयोगियों के साथ रामकथा पार्क में सरयू नदी के तट पर करीब 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची राम दरबार एवं राम मंदिर की कलाकृति बनाई थी। करीब 220 टन सरयू की रेत से तैयार इस कलाकृति को बनाने में सात दिन लगे थे। रेत से पत्तों तक दिखा रहे कला का हुनर मधुरेंद्र की खासियत प्राकृतिक सामग्रियों को अपनी कल्पनाशीलता से कलाकृति का रूप देना है। कभी रेत तो कभी पीपल के पत्तों को कैनवास बनाकर वह भारतीय संस्कृति, महापुरुषों और सामाजिक सरोकारों को अपनी कला के जरिए प्रस्तुत करते हैं। छठ पर बनाई गई उनकी यह छोटी कलाकृति आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *