Headlines

शेखपुरा में जमीन विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट:हथियावां थाना क्षेत्र के मंदना गांव की घटना, 5 घायल; 2 आरोपी अरेस्ट




शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र के मंदना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष एक ही गोतिया परिवार के बताए जा रहे हैं। मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल घायलों में बंगाली साव के बेटे रोशन कुमार और प्रभात कुमार, बेटी शोभा कुमारी और प्रिया कुमारी तथा पत्नी शर्मिला देवी शामिल हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी एसआई गौतम कुमार के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। दो आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस ने मंदना गांव निवासी रौशन साव और मनोज साव को गिरफ्तार किया है। रौशन बंगाली साव के बेटे हैं, जबकि मनोज मंजूस साव के बेटे हैं। दोनों एक ही गोतिया परिवार से हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *